Chitrakoot News: सीमांकन के बाद पत्थरगड़ी तोड़ने के पांच मामलों में दर्ज होंगे मुकदमे
चित्रकूट, अगस्त 11 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। हदबंदी मामलों में न्यायालय से पारित आदेश के अनुपालन में भूमि की पैमाइश व सीमांकन के दौरान की गई पत्थरगड़ी तोड़ने की शिकायतें आ रही है। इससे विवाद की स्थितियां बन रही है। डीएम पुलकित गर्ग के समक्ष मुड़ेलाल उर्फ मुड़वा निवासी भुइहरी माफी थाना कर्वी, नत्थूराम सिंह निवासी भुइहरी माफी, गिरिराज सिंह निवासी अशोह थाना पहाड़ी, श्यामकली निवासी पटियाजब्ती थाना पहाड़ी व भोलानाथ निवासी सभापुर कोतवाली कर्वी ने शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने संबंधित थानों को इन मामलों में मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.