चित्रकूट, अगस्त 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सीएमओ डा महेन्द्र त्रिपाठी ने पीएचसी भौंरी व खप्टिहा के अलावा सीएचसी मऊ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। मऊ में अनुपस्थित मिले दो डाक्टरों का सीएमओ ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मातहतों को सख्त हिदायत दी कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पीएचसी भौंरी, खप्टिहा में एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री वीएचएसएनडी सत्र पर उपस्थित मिलीं। एएनएम को सभी गर्भवती महिलाओं की माहवार प्रसव की संभावित तिथि एवं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की सूची दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित महिलाओं से नियमित संपर्क कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराएं। बच्चों की सूची अपडेट कर टीकाकरण किया जाए। सीएचसी मऊ में जनऔषधि केंद्र को देखा। ...