Chitrakoot News: साइबर ठगों ने दो खातों से 6.51 लाख रुपये किए पार
चित्रकूट, अक्टूबर 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगों ने दो लोगों के साथ 6.51 लाख रुपये की ठगी की। एक मामले में एपीके फाइल खोलते ही खाताधारक के बैंक खाते से पैसे निकल गए। जबकि दूसरे मामले में मोबाइल फोन हैक कर पांच बार में खाते से पैसे निकाल लिए गए। दोनो मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा निवासी कमलेश कुमार ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके व्हाट्सअप नंबर पर एक एपीके फाइल आई थी। उसने उस फाइल को खोली। फलस्वरुप उसके खाते से तीन बार में 50 हजार, एक लाख 28 हजार व 48 हजार रुपये कुल 2.26 लाख रुपये की धनराशि निकल गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: साइबर ठगों ने दो लोगों से ठगे 1.45 लाख रुपये इसी तरह पहाड़ी कस्बा निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.