Chitrakoot News: सांप के डसने से युवती समेत दो की मौत
चित्रकूट, अगस्त 13 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के मोटवन निवासी बबली उर्फ बल्लू कोल की 18 वर्षीया बेटी गौरा को बुधवार की आधी रात घर में सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। गुरुवार को सुबह उसकी मौत हो गई। इसी तरह डोडामाफी निवासी 58 वर्षीय राजन कोल गुरुवार को इटवा रोड के पास रेलवे ट्रैक किनारे बकरी चरा रहा था। वहीं उसे सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.