Chitrakoot News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, नौ लोग घायल
चित्रकूट, अगस्त 11 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र स्थित कर्वी मुख्य मार्ग में करीब एक दर्जन सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा काली घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गढ़चपा गांव के मजरा गाढ़ा कछार से कुछ लोग मंगलवार को बच्चों के आधारकार्ड बनवाने मानिकपुर आए थे। अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे सभी लोग ई-रिक्शे में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। ई-रिक्शा में चालक समेत 10 लोग सवार थे। इनमें चार बच्चे भी शामिल है। काली घाटी में तेज रफ्तार ई-रिक्शा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में दुधवनिया निवासी 24 वर्षीया कृष्णा पत्नी पिंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.