Chitrakoot News: सर्पदंश से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
चित्रकूट, अक्टूबर 19 -- सर्पदंश से मासूम की मौत Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खरौंध निवासी रज्जू प्रसाद की डेढ़ वर्षीया मासूम बेटी सदगुना की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार की देर शाम घर में खेलते समय बरामदे में उसे जहरीले सर्प ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और वापस लेकर गांव चले गए। सड़क हादसे में अधेड़ महिला समेत बाइक सवार घायल
सड़क हादसे में महिला और बाइक सवार घायल चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे अमानपुर में सोमवार को सुबह देवी मंदिर से जलाभिषेक व पूजा कर वापस घर लौट रहीं 55 वर्षीय संगीता देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आई। हादसे में संगीता के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.