Chitrakoot News: सर्पदंश से अधेड़ महिला की मौत, मचा कोहराम
चित्रकूट, सितम्बर 14 -- Chitrakoot News: बरगढ़। थाना क्षेत्र के किटहाई निवासी किटहाई खोहर निवासी त्रिवेणी पाल की 50 वर्षीया पत्नी मनी देवी सोमवार को सुबह गोबर के कंडे निकाल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे लेकर शंकरगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान खोहर रामनरेश पाल ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं। उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.