चित्रकूट, अक्टूबर 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्मचारियों के लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने की वजह से गुरुवार को सहकारी समितियों में तालाबंदी रही। सुबह से ही खाद लेने की उम्मीद लेकर पहुंचे भूखे-प्यासे किसान दोपहर तक कर्मचारियों के आने की राहत देखने रहे। इसके बाद किसानों को बिना खाद के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। सहकारी समिति यूनियन ने प्रदेश स्तर पर गुरुवार को लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिससे समितियों में तैनात कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने चले गए। फलस्वरुप गुरुवार को जिले की 39 सहकारी समितियों में तालाबंदी रही। समितियों में सूचना चस्पा कर दी गई थी। मौजूदा समय पर रबी की बुवाई का दौर शुरु हो चुका है। किसान खाद के लिए सुबह से ही समितियों में पहुंच रहे है। रोजाना क...