Chitrakoot News: समितियों में पांच दिन से लटके ताले, लाइन में लगने को मजबूर अन्नदाता
चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। रबी की बुआई का दौर तेजी से चल रहा है। पिछले पांच दिन से साधन सहकारी समितियों के सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते ताले लटक रहे हैं। खाद लेने के लिए किसान सुबह से शाम तक समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। तालाबंदी देख किसान लौटने को मजबूर है। समितियों में वितरण न होने की वजह से बिक्री केन्द्रों में सुबह से ही किसानों का मेला लग रहा है। बमुश्किल आधे से कम ही किसानों को खाद मिल पा रही है। जबकि अन्य किसानों को लौटना पड़ रहा है। सहकारी समितियों के सचिव अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसकी वजह से समितियों में तालाबंदी है। इसके चलते समितियों पर खाद वितरण बंद चल रहा है। फलस्वरुप अब किसान खाद के लिए बिक्री केन्द्रों पर निर्भर होकर रह गए है। विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.