Chitrakoot News: सब्जी मंडी में मिले मासूम को परिजनों तक पुलिस ने पहुंचाया
चित्रकूट, सितम्बर 7 -- Chitrakoot News: राजापुर। सब्जी मंडी में रविवार को दो वर्षीय मासूम को पुलिस ने घूमता हुआ पाया। दुकानदार मनोज सोनकर बच्चे को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया ग्रुपों में स्थानीय स्तर पर वायरल कराया। इसके जरिए परिजनों की तलाश की गई। फोटो वायरल होने पर बच्चे के दादा मुन्नालाल सोनी निवासी सोनारहटी थाने पहुंचे। इसके बाद बच्चे के पिता प्रियांशु सोनी उर्फ शिवम भी पहुंच गए। बच्चे का नाम परिजनों ने शिवाय बताया। पुलिस ने सत्यापन के बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.