Chitrakoot News: संवर रही महर्षि वाल्मीकि की विरासत, संरक्षण से धार्मिक पर्यटन को मिला विस्तार
चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित नेशनल हाईवे किनारे लालापुर में पर्वत की चोटी में महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली तक पहुंचने के लिए कुछ साल पहले सुगम रास्ते का अभाव रहा है। पर्यटन विभाग के जरिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों की धनराशि खर्च कर वाल्मीकि आश्रम को चमकाने का काम किया है। अब यहां श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। महर्षि वाल्मीकि आश्रम को विकसित करने के लिए लगातार अभी कार्य कराए जा रहे है। महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और त्रेता युगीन परंपरा को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास में है। धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ ही उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। धर्मनगरी चित्रकूट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.