Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में छत से गिरकर अधेड़ की मौत
चित्रकूट, जुलाई 25 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। अधेड़ गांव में एक मकान के चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते समय छत से नीचे गिर गया। जबकि परिजन शनिवार को सुबह कमरे से बाहर निकलते समय पैर फिसलने से गिरकर मौत होना बता रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायपुर निवासी 52 वर्षीय रामरूप शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके दो बेटे है। पत्नी चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.