Chitrakoot News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा दे दी जान
चित्रकूट, अगस्त 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित गोल तालाब मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में कमरे के भीतर युवक का शव फंदे पर लटका परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। गोल तालाब मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय राज केसरवानी सोमवार की शाम रोजाना की तरह घूम-फिरकर घर पहुंचा। उसने परिवार के सदस्यों के साथ खाना और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसने कमरे के भीतर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। मंगलवार की सुबह काफी देर तक जब राज कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई हरकत नहीं हुई। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.