Chitrakoot News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की खुदकुशी, हत्या की आशंका
चित्रकूट, सितम्बर 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी के द्वारिकापुरी मोहल्ले में युवक ने सूने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा जान दे दी। युवक दो दिन पहले दिल्ली से घर आया था। उसकी मां व भाई दिल्ली में थे। शाम को घर पहुंचे चाचा ने भतीजे को फंदे पर लटका पाया। जानकारी पर दिल्ली से आए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अभय का परिवार द्वारिकापुरी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय अभय अपनी मां मनोजिया देवी व भाई अवधेश के साथ दिल्ली में रहता था। यहां बना मकान खाली पड़ा था। भाई अवधेश के मुताबिक पिता का निधन होने के बाद से अभय दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था। दो दिन पहले 23 सितंबर को वह दिल्ली से कर्वी आया था। रास्ते में अभय का मोबाइल फोन चोरी होने पर उसने शुक्रवार को सुबह मां को रिश्तेदार के फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.