चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में अगले माह होने वाले पांच दिवसीय दीपदान मेला को लेकर चल रही तैयारियों की एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव व एडीएम न्यायिक डा कंचन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। निर्देश दिए कि मेला में विभिन्न विभागों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका पालन किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि रामघाट क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...