Chitrakoot News: शिक्षक संघ कर रहा मदद, पंगत में बैठाकर कराया भोजन
चित्रकूट, सितम्बर 5 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। पाठा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित डोडामाफी में प्राथमिक शिक्षक संघ ने कंपोजिट विद्यालय में शिविर लगाया। यहां करीब दो हजार बाढ़ पीड़ितों को पंगत में बैठाकर भोजन कराया गया। विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी व डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने खुद भोजन परोसा। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि करीब पांच सौ लंच पैकेट भी बांटे गए। विधायक ने कहा कि शिक्षक संघ का यह कार्य सराहनीय है। सभी को बाढ़ पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी मिथलेश कुमार, पहाड़ी राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संघ की ओर से शिक्षकों के सहयोग से पहाड़ी क्षेत्र के बाबूपुर में दैवीय आपदा से मृतक दो परिवारों को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.