Chitrakoot News: शिक्षकों के साथ छात्राओं ने किया पौधरोपण
चित्रकूट, जुलाई 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षकों के साथ छात्राओं ने भी पौधरोपण किया। सभी रोपित पौधों की सुरक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। वृक्ष हम सभी को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो मानव के लिए प्राणवायु है। कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं, इसलिए उनकी रक्षा और सुरक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: रघुनाथपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.