Chitrakoot News: शार्टसर्किट से मकान में लगी आग
चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: बरगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के मजरा जमुनिहा निवासी गुलाबचंद्र मौर्या के मकान में रविवार को सुबह करीब आठ बजे विद्युत शार्टसर्किट के चलते आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बुझाना मुश्किल हो रहा था। विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से विद्युत उपकरण समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.