Chitrakoot News: शाम से तीन सगे भाइयों के मकान जले, गृहस्थी जलकर राख
चित्रकूट, नवम्बर 10 -- Chitrakoot News: रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के बरिया निवासी सगे भाई राजकुमार, राजकिशोर व रामू अलग-अलग कच्चे मकान बनाकर रहते हैं। दीपावली को परिवार के सभी सदस्य गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रह रहे पिता मुन्नीलाल के यहां चले गए थे। इधर मकान में अचानक आग लग गई। जानकारी पर भागकर पहुंचे। ग्रामीणों काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तीनों लोगों के मकान जल गए। घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर एसडीएम मऊ रामऋषि रमन ने पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में पटाखों की चिंगारी से आरा मशीन में लगी भीषण आग यह भी पढ़ें- Kausambi News: ब्यूटी पार्लर समेत दो मकानोंं में आग, लाखों का नुकसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.