Chitrakoot News: शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा, नकदी बरामद
चित्रकूट, अगस्त 17 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। रैपुरा थाना पुलिस ने शातिर चोर राजबिहारी निवासी मगरहाई थाना रैपुरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 23 सितंबर को मगरहाई निवासी सुरिजकली पत्नी कुबेर सिंह ने तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि घर में घुसकर अज्ञात लोग ज्वैलरी व 50 किलो सरसो चोरी कर ले गए है। उसने गांव के ही राजबिहारी व राम सिंह पर चोरी का आरोप लगाया था। पंचायत के बाद दोनो ने कुछ ज्वैलरी वापस कर दी थी। जबकि शेष ज्वैलरी व 40 किलो सरसो देने को रह गया था। शेष सामग्री मांगने पर दोनो ने जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे राजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.