चित्रकूट, अक्टूबर 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को याद किया। सभी के वीरगाथा की जानकारी मातहतों को दी। पिछले एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त तक प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेरेमोनियल गार्द ने शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह भी पढ़ें- Banda News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सभी ने शोक सलामी अर्पित करते हुए दो ...