चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि वरासत एवं हस्तांतरण के आधार पर शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किए जा रहे है। पिछले एक जनवरी को वरासत/हस्तांतरण श्रेणी के 217 आवेदन पत्र लंबित थे। इसके बाद 161 नए आवेदन आए। जिनमें कुल 378 आवेदनों में 277 का निस्तारण किया जा चुका है। बताया कि निस्तारित प्रकरणों में वरासत के आधार पर 141 तथा हस्तांतरण के 90 शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किए गए हैं। पात्रता संबंधी आवश्यक शर्ते पूर्ण न करने व पुलिस आख्या में प्रतिकूल तथ्य पाए जाने पर 46 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं। मौजूदा समय पर 101 आवेदन पत्र निस्तारण के लिए अवशेष हैं। गुरुवार को वरासत एवं हस्तांतरण के आधार पर अरुण कुमार, सगुन संतोष, जुगुल किशोर, अनीता कुमारी, अनुराग गुप्ता, सागर प्रसाद आदि आदि को स्वीकृति के साथ शस्त्र अनुज्ञप्...