चित्रकूट, सितम्बर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर थाना के गढ़चपा गांव के मजरा पतेरिया निवासी 26 वर्षीय देवा द्विवेदी ने रविवार को अपरान्ह बाद घर में फांसी लगा जान दे दी। पिता रोशनलाल के मुताबिक उसका बेटा देवा शराब के नशे का आदी था। उसने शराब पीने के लिए सुबह उससे पैसे मांगे थे। उसने पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर मामूली विवाद भी हो गया। इसके बाद वह सब लोग काम पर व्यस्त हो गए। इधर कमरे में देवा ने फांसी लगा ली। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों ने नशे को लेकर विवाद की बात बताई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...