चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के बडा पाटिन निवासी सीता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति राकेश दोपहर में घर के लिए कुछ सामान लेने मझगवां जा रहे थे। रास्ते में घटिया के पास गांव के रहने वाले राजनरायण उर्फ पतिया व पिंटू ने पति को रोक लिया। दोनो लोग उसके पति से शराब पिलाने की बात कही। पति ने शराब पिलाने से मना किया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे पति के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...