Chitrakoot News: विश्वामित्र समय शुभ जानी, बोले अति सनेह मुनि बानी
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। गोस्वामी तुलसीदास जन्मभूमि चल रही तुलसीकृत रामलीला के छठवें दिन रामलीला भवन में धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन हुआ। बांदा, चित्रकूट व फतेहपुर के कलाकारों ने लीला का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद को देखने के लिए कस्बा सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। दर्शकों से रामलीला प्रांगण खचाखच भरा रहा। लीला में भगवान श्रीराम की भूमिका राजाराम त्रिपाठी अतर्रा, लक्ष्मण मनोज तिवारी बांदा, माता सीता सूर्यांश उपाध्याय चित्रकूट, बाणासुर राजेंद्र उपाध्याय चित्रकूट, रावण जितेंद्र द्विवेदी, परशुराम आचार्य गोपाल शुक्ला फतेहपुर व राजा जनक की भूमिका उमादत्त मिश्रा चित्रकूट ने निभाई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धनुष भंग होते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.