चित्रकूट, अगस्त 1 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मनमानी बिजली कटौती और समय से ट्रांसफार्मर न मिलने आदि की समस्याओं को लेकर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। डीएम पुलकित गर्ग ने शुक्रवार की देर शाम बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं विद्युत शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। निर्देश दिए कि जो भी ट्रांसफार्मर खराब अथवा जल जाते हैं, उन्हें स्टोर से मरम्मत कराकर अधिकतम 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़...