चित्रकूट, जुलाई 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ीपुलिया में छात्र संसद एवं कन्या भारती का गठन हुआ। जिसमें छात्र आदर्श मिश्रा प्रधानमंत्री व छात्रा दीपज्योति को कन्या भारती के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनो को कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई गई।छात्र संसद व कन्या भारती का गठन के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ जिला प्रचारक लोकेन्द्र, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, आलोक पांडेय, विद्यालय अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय, उप प्रबंधक ठाकुर नारायण श्रीवास्तव ने मां वागेश्वरी की प्रतिमा में पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पांडेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया। छात्र मंत्रिमंडल के प्रमुख आचार्य जानकी शरण मिश्र ने निवार्च...