Chitrakoot News: विद्यार्थी परिषद के विरोध प्रदर्शन पर जागा प्रशासन, अफसरों ने देखी व्यवस्थाएं
चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। कस्बे में संचालित आदर्श इंटर कालेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद के विरोध प्रदर्शन का प्रशासन पर असर पड़ा है। एसडीएम की अगुवाई में अधिकारियों ने कालेज पहुंचकर छात्रों से समस्याओं की जानकारी ली। विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। बीते सोमवार को विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में कालेज के छात्रों ने लामबंद होकर जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था। अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। छात्रों ने कालेज में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के भी आरोप लगाए थे। इसके अलावा पेयजल, शौंचालय, साफ-सफाई आदि की समस्याएं बताई थी। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: विद्यार्थी परिषद के विरोध-प्रदर्शन पर जागा प्रशासन, अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.