Chitrakoot News: विकसित भारत युवा संसद में दिखा युवा नेतृत्व का उत्साह
चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत विकसित भारत युवा संसद का आयोजन गोस्वामी तुलसीदास पीजी कालेज में हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं क्षेत्रों से चयनित युवा प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। युवा संसद का विषय एक राष्ट्र-एक चुनाव रहा। प्रतिभागियों ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार, तर्क एवं दृष्टिकोण प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषय पर अपनी समझ, तार्किक क्षमता एवं अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। वक्तव्यों का मूल्यांकन पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राष्ट्र निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.