Chitrakoot News: वाहन निकालने में सड़क खराब होने पर की 50 हजार की वसूली
चित्रकूट, अगस्त 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे अमानपुर निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी गाड़ी मौसी के यहां गेहूं लेने गई थी। दूसरा वाहन आने पर उसकी गाड़ी किनारे दब गई। इसी दौरान पांच लोगों के साथ पहुंचे प्रधान ने चालक से गालीगजौज किया। जानकारी पर जब वह पहुंचा तो यह सभी उसके साथ हाथापाई करने लगे। असलहों की दम पर धौंस दिखाकर कहा कि तुम्हारी गाड़ी से गांव की सड़क खराब हुई। सड़क खराब होने पर उससे 25 हजार हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद और पैसा मांगा। जिस पर उसने खुद को इनसे बचाने के लिए 25 हजार रुपये आनलाइन खाते में भेजा। इस तरह उससे 50 हजार रुपये की वसूली की गई। पीड़ित ने पुलिस से संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.