चित्रकूट, अक्टूबर 13 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित राजापुर-कर्वी मुख्य मार्ग में बाबूपूर मोड़ के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ा। जबकि दूसरे की जिला अस्पताल से प्रयागराज ले जाते समय मऊ के पास रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार युवक चिल्लीमल में बन रही सड़क का काम देखने जा रहे थे। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे पहाड़ी थाना क्षेत्र के सभापुर तरांव 24 वर्षीय शिवचरण यादव अपने दोस्त चकवा खंडेहा थाना मऊ निवासी 37 वर्षीय सरोज यादव के साथ बाइक से पहाड़ी की तरफ जा रहे थे। कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में बाबूपुर मोड़ के पास जैसे ही दोनो लोग पहुंचे, इसी दौरान पहाड़ी की तरफ से पहुंचे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह दोनो चिटककर दूर जा गिरे। लोडर की ट...