Chitrakoot News: लेखपाल और पूर्व प्रधान पर सही सर्वे न करने का लगाया आरोप
चित्रकूट, सितम्बर 14 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सदर तहसील कर्वी के मकरी पहरा के लोगों ने बाढ़ व बारिश के दौरान हुई क्षति के आंकलन में लेखपाल पर सही तरीके से सर्वे न करने का आरोप लगाया है। गांव के केश वर्मा, कोदू, राजेन्द्र निषाद, राजेश, ओमप्रकाश, तुलिया, फूलचन्द्र, हीरामनी, गरीबदास, अशोक, नथिया, मंजू, प्रेमा देवी, लक्ष्मी, उमा देवी, संपतिया, आरती, कलावती, सधारी, सुमन देवी, रमेश आदि ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर गिरने से रहने-खाने का संकट है। आरोप लगाया कि लेखपाल ने पूर्व प्रधान के कहने पर चहेतों को सरकारी लाभ दिलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.