चित्रकूट, सितम्बर 30 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में लिव इन में रही युवती को एक व्यक्ति गुमराह कर जंगल की तरफ ले गया। जहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवती से दरिंदगी की। इसके बाद तीनो लोग मौके से भाग निकले। घर लौटकर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराकर एक आरोपित को दबोच लिया। जबकि दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। पीड़िता युवती के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में उसे गांव का रहने वाला छैला मिला। उसने कहा कि तुम्हारा पति आगे है और वहीं पर बुलाया है। उसने उसकी बात का विश्वास कर लिया और पति के पास जाने के लिए चल दी। छैला उसे जंगल की तरफ ले गया। वहां पहले से ही छैला के दो साथी छोट्टन व पुरुषोत्त...