चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे बनकट के मजरा कुशवाहा पुरवा में पति के डांटने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद बांदा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। कुशवाहा पुरवा निवासी प्रदीप कुमार बिजली विभाग में संविदा के तौर पर बनकट पावर हाउस में लाइनमैन के पद में कार्यरत है। प्रदीप के मुताबिक बीते शुक्रवार को वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान पावर हाउस से कई बार फोन आने के बाद 25 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी ने उसे नहीं बताया। इसी बात पर उसने पत्नी को डांट दिया था। कुछ देर बाद इसी बात को लेकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद जानकारी हुई तो आनन-फानन जिला जिला अस्पताल में दाखिल कराया। हालत म...