Chitrakoot News: लाइनमैनों ने खड़े किए हाथ, युवाओं ने लगा दिया पोल
चित्रकूट, सितम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पाठा क्षेत्र में बाढ़ और मूसलाधार बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। रामपुर कल्याणगढ़ के पास बाढ़ के दौरान विद्युत पोल टूट गया था। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। बताते हैं कि गुरुवार को पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने पोल लगाने में मैनपावर की समस्या बताते हुए हाथ खड़े कर दिए। फलस्वरुप ग्रामीणों ने खुद अपनी समस्या को हल करने के गड्ढा खोदा और सभी ने मिलकर उसमें पोल को खड़ा कर दिया। इसके बाद लाइनमैनों ने अन्य कार्य पूर्ण किया। जिससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.