चित्रकूट, सितम्बर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित रामघाट व सीतापुर में सड़कों के किनारे ठेलिया खड़ी कर दुकानें लगाने वाले रेहड़ी दुकानदार स्थायी जगह न मिलने से परेशान हो रहे है। लामबंद दुकानदारों ने सदर तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर स्थायी जगह उपलब्ध कराने की मांग की।सभासद प्रतिनिधि सुशील की अगुवाई में सोमवार को रेहड़ी दुकानदारों ने अपनी समस्या को लेकर सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर अजय यादव को ज्ञापन देकर अपनली समस्या से अवगत कराया। दुकानदार संजय ने बताया कि वह लोग पहले रामघाट के आसपास चाट, समोसा, चाऊमीन व अन्य खाद्य पदार्थों के ठेले लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी तरह कुछ दुकानदार सीतापुर में यूपीटी तिराहा के पास अपनी दुकानें लगाते रहे है। पुलिस प्रशासन ने उ...