Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन मार्ग में फिर हुआ अतिक्रमण, लगा रहता जाम
चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर प्रशासन के हटवाने के बाद फिर से अतिक्रमण की स्थिति बन गई है। दुकानदारों ने दोनो तरफ से फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया है। जिसकी वजह से स्टेशन के सामने सड़क पर ई-रिक्शे व टेंपो खड़े होने से दिन भर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ट्रेनों के आने के दौरान ई-रिक्शे व टेंपो सड़क पर खड़े होने की वजह से मुसाफिरों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही स्थानीय लोग जाम में फंसे रहते है। पिछले करीब चार माह पहले प्रशासन ने स्टेशन रोड से अस्थाई तौर पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया था। लेकिन कुछ ही दिनों तक लोगों को आवागमन में राहत मिल पाई। इसके बाद फिर से पूरा मार्ग अतिक्रमण का शिकार हो गया। स्टेशन के सामने दुकानदार अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.