Chitrakoot News: रेलवे अंडरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से मानिकपुर तक चल रहे रेलवे लाइन के दोहरीकरण की वजह से रेहुंटिया के पास ग्रामीणों को खेतों तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। जिसकी वजह से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन के साथ डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव को सौंपा। मांग की कि उनके आवागमन को लेकर अंडरब्रिज बनाया जाए। ज्ञापन के जरिए ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि गांव के ज्यादातर किसानों के खेत रेलवे लाइन के दूसरी तरफ है। किसानों को रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ता है। अभी तक ग्रामीणों को खेतों तक आवागमन के लिए रास्ता बना हुआ था। लेकिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण के साथ किनारे तरफ बाउंड्री बनाए जाने से उनका रास्ता पूरी तरह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.