Chitrakoot News: रिटायर रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, नहर में पड़ा मिला शव
चित्रकूट, सितम्बर 30 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवल गांव में रिटायर रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव के बाहर नहर में भरे पानी में पड़ा मिला। वह अपने परिवार के साथ नागपुर में रह रहे थे। डेढ़ सप्ताह पहले ही गांव आए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। देवल निवासी 63 वर्षीय रामनरेश रेलवे में कर्मचारी थे। तीन साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ नागपुर में रहने लगे थे। बताते हैं कि पिछले 10 दिन पहले वह गांव आए थे। गांव में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनका पहाड़ी कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। इधर तबीयत की जानकारी के लिए उनके बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.