Chitrakoot News: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा रहा सैलाब, धू-धूकर जले पुतले
चित्रकूट, अक्टूबर 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय कर्वी से लेकर प्रमुख कस्बों समेत ग्रामीण अंचलों में विजयादशमी पर मंगलवार को राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम के हाथों लंकेश रावण का वध होने के बाद धू-धूकर पुतला जला। भक्तों ने श्रीराम का जयघोष किया। मुख्यालय कर्वी स्थित धुस मैदान पुरानी बाजार में भव्य रामलीला का मंचन हुआ। जिसमें लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ व प्रभु श्रीराम के वाणों से लंकेश रावण का वध हुआ। इसके बाद रावण व मेघनाथ के पुतले धू-धूकर जलाए गए। लीला मंचन देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूषकांत राय, पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.