चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की के ऐचवारा गांव में कई दशक से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला के दौरान गुरुवार की रात धनुष यज्ञ लीला का भव्य मंचन हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण गर्ग ने रामलीला मंचन की परंपरा शुरु कराई थी। इसके बाद इसे लगातार हर साल चलाया जा रहा है। लीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष तोड़ा, पंडाल जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धनुष तोड़ने वाला कोई शिव का प्यारा ही होगा से गूंजा पंडाल अतिथियों ने राम के आदर्शों पर दिया संदेश क्षेत्रीय विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी, एसपी अरुण कुमार सिंह, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पंकज अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम की आरती की। रामलीला समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया...