Chitrakoot News: रात में युवती को सांप ने डसा, मौत
चित्रकूट, अगस्त 9 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य नगर गेरुहा में बीती रात सोते समय युवती को जहरीले सर्प ने डस लिया। जानकारी पर परिजन झाडफूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एकलव्य नगर गेरुहा निवासी पुष्पराज की 25 वर्षीया पत्नी उमा देवी शनिवार की देर शाम खाना खाने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात में उसे सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। कुछ देर बाद उसने परिजनों को अवगत कराया। परिजन पहले झाड़फूंक कराते रहे। लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। रविवार को तड़के परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गयज्ञ। मृतका के एक बेटा व एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.