Chitrakoot News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे हरिशंकर
चित्रकूट, अगस्त 31 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा में तैनात प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मानित होंगे। शासन स्तर से उनका राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयन किया गया है। उनको शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारों और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी ने विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल बदलने के साथ ही बच्चों को आधुनिक व व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयास से विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है। शिक्षा के स्तर में भी सुधार हुआ है। राज्य शिक्षक सम्मान में चयन होने के बाद उनको बधाइयां मिल रही है। यह भी पढ़ें- राज्य शिक्षक सम्मान को चुने गए पीएमश्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.