Chitrakoot News: रपटा से 10 फीट नीचे गिरी बाइक, किशोर समेत तीन लोग घायल
चित्रकूट, जुलाई 8 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के ऐलहा मोड़ में दोपहर करीब डेढ़ बजे पुल पर बने रपटा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे नाले में गिर गई। जिसमें बाइक सवार चुरेह केशरुवा के मजरा केकरामार निवासी 45 वर्षीय अलगू, 16 वर्षीय शनि पुत्र मंगलेश व 32 वर्षीय चुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर अलगू व चुन्नू को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.