Chitrakoot News: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरुक
चित्रकूट, जुलाई 20 -- Chitrakoot News: सीतापुर। ग्रामोदय विश्वविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति ने नानाजी देशमुख परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो हरिशंकर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों ने रैली के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व उससे बचाव के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञों ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। इस दौरान प्रो नंदलाल मिश्रा, प्रो डीपी राय, प्रो उमाशंकर मिश्रा, डा योगेंद्र कुमार, डा उमेश शुक्ला, डा राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.