Chitrakoot News: युवती से दुष्कर्म में फरार आरोपित को पुलिस ने दबोचा
चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। युवती को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपित सिराज हसन सिद्दीकी को पुलिस ने दबोच लिया है। बीते 16 अक्टूबर को पीड़िता ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि सिराज ने उसे कमरे के अंदर बंद करने के बाद मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अभयराज सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपित फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस कर रहीथी। काफी प्रयास के बाद मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.