चित्रकूट, सितम्बर 14 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के नई दुनिया मोहल्ले की रहने वाली 31 वर्षीय रोमा कोटार्य की खुदकुशी के बाद मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। रोमा ने बीते शनिवार को जहर खाने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद विवाद की स्थिति बन गई। प्रभारी कोतवाल रामदिनेश तिवारी ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दो डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- ककोरा गांव में विवाहिता को मार डाला, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...