चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी पुलिस ने ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो/फोटो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपित शनि कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कर्वी के मुताबिक पीड़िता की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर जेवरात व नकदी हड़पने, 50 हजार रूपये की उगाही का प्रयास, गाली गलौज, मानसिक उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। पहाड़ी थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित मोनू निवासी औदहा थाना सरधुवा को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...