चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार निवासी कार्तिक पांडेय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कृष्णा सोनी ने उसे फोन करके बुलाया। सराफा बाजार में पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद कृष्णा सोनी के दोस्त बउआ सोनी उर्फ सनी, टच्चू पांडेय, छोटू दतिया ने उससे विवाद शुरू कर दिया। यह सभी शराब के नशे में थे। उससे सभी लोग शराब पिलाने के लिए पैसे मांगने लगे। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...