चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान की वजह से धर्मनगरी में मौसम दो दिन से बदला नजर आ रहा है। हल्की बूंदाबांदी के बीच दिन भर तेज हवाएं चलती रही और आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही लोगों को गुलाबी सर्दी का भी अहसास हुआ है। मौसम में बदलाव के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। किसान धान की फसल काटने में जुटे है। बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान की चिंता है। मौसम विभाग ने प्रतिकूल मौसम के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं चलने व बज्रपात आदि की संभावना जताई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हल्का असर, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना इसको देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की थी। कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। बंगाल ...